ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्रीनगर में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बताय जा रहा है कि, इल्तिजा मुफ्ती अपने नाना मुफ्ती मोहम्मद सईद की कब्र पर और उसके बाद अपनी मां महबूबा मुफ्ती से मिलने जा रही थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी, जिसके बाद पुलिस ने इल्तिजा मुफ्ती को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही कहा जा रहा है कि, इल्तिजा को मुफ्ती के सरकारी आवास पर जाने की भी इजाजत नहीं है।
