ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे है | हार्दिक पांड्या ने नए साल पर अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है | जी हां हार्दिक पांड्या ने नया साल 2020 कुछ नए अंदाज से सेलिब्रेट किया | 1st जनवरी 2020 को हार्दिक पांड्या ने अपनी सगाई की खबर लोगों के साथ शेयर की है | पांड्या की सगाई की खबर सुनते ही कई फैंस लड़कियों का दिल जरूर टूटा होगा |
आपको बता दे हार्दिक पांड्या ने ये सगाई दुबई में सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच के साथ की है | हार्दिक पांड्या ने अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम में पोस्ट की है | इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई लोगों ने उनको बधाई दी |
तो वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी उनको बधाई दी | विराट ने सगाई की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो। क्या सरप्राइज है। दोनों को शुभकामनाएं।’
हार्दिक पांड्या ने नताशा के साथ सगाई की फोटो शेयर करने के बाद लिखा मैं तेरा, तू मेरी जाने सारा हिन्दुस्तान 01.01.2020 #engaged | नए साल के मौके पर हार्दिक पांड्या ने एक फोटो शेयर की है जिसमे निताशा का हाथ थामे बैठे नजर आ रहे है | हार्दिक ने इस फोटो को शेयर करके अपने फैंस को ने साल की बधाई दी |
जानिए अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच के बारे में
सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच ने लगभग तीन साल की उम्र में डांस सीखना शुरू किया था। नताशा स्टेनकोविच 17 साल की उम्र में मॉडर्न स्कूल ऑफ बैले में पढाई की | जिसके बाद 2010 में मिस स्पोर्ट्स सर्बिया का खिताब जीता |
अपने करियर को बनाने के लिए नताशा ने 2012 में बॉलीवुड में कदम रखा | अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच ने कई फिल्मों में काम किया | उनकी पहली फिल्म सत्याग्रह में आइटम नंबर ‘हमरी अटरिया में’ शुरुआत के तौर पर खूब चर्चाएं मिली | नताशा बिग बॉस सीजन-8 का भी हिस्सा रही जिससे उनको नई पहचान मिली |
नताशा अर्जुन राम पाल की ‘डैडी’ फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं | यही नहीं मशहूर रैपर बादशाह के ‘डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे’ में भी अपनी चाप छोड़ चुकी है | इस गाने के बाद युवाओं के बीच उनका जाना-पहचाना नाम बन गया | तो वहीं नताशा फुकरे रिटर्न्स के ‘ओ मेरी मेहबूबा’ गाने में भी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ चुकी है | अब बहुत जल्द वह इंडियन क्रिकेट टीम की भाभी बनने जा रही हैं |







