ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जिला पुंछ से जम्मू आ रही एक यात्री बस खाई में गिर गई। यह बस नौशहरा से 18 किलोमीटर दूर लंबेड़ी में गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इन घायलों को सुंदरबनी अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बस जिला पुंछ से जम्मू की ओर आ रही थी। बस अचानक लंबेड़ी में क्रेशर मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में 30 से अधिक लोगों के बैठे थे। वहीं घायलो ंकी हालत काफी गंबीर बताई जा रही है।

