ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का आज 353वां प्रकाश पर्व है। देशभर के गुरुद्वारो में सिख संगत आज विशेष तौर पर माथा टेक रही है। कई जगहों पर विशेष धार्मिक समागम भी करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रतिया में धार्मिक दीवान सजाया गया, कीर्तन हुआ और गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गया।
8 दिसंबर से शुरु हुए समागम का आज प्रकाशपर्व पर समापन किया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद सैंकड़ों संगत ने कन्या भ्रूण हत्या और नशाखोरी के खिलाफ संकल्प भी लिया।

