ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीेएम मोदी आज अपने दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं, पीएम यहां कई बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, और तुमकुर में श्री सिद्धगंगा मठ भी जाएंगे, इस दौरान पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही पीएम कल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उपस्थित रहेंगे।
किसानों को मिलेगा पीएम का तोहफा
वहीं बताया जा रहा है कि,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तीसरी किस्त को आज जारी किया जाएगा, पीएम मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तीसरी किस्त 6 करोड़ किसानों को देंगे। और कुल मिलाकर पीएम मोदी आज 12 हजार करोड़ रुपये की राशि को जारी करेंगे।

