ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध होे रहा है, तो दूसरी तरफ केरल विधानसभा में CAA के खिलाफ प्रस्ताव पास हो चुका है, बीजेपी शासित प्रदेश भी CAA के खिलाफ अपनी कमर सक चुके हैं, जिसको लेकर बीजेपी ने अब संशोधन कानून को लोगों तक पहुंचाने का बड़ा प्लान तैयार किया है।
वहीं आज शाम 6 बजे वडोदरा के स्वामी नारायण मंदिर ग्राउंड में जन जागरण अभियान के कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा हिस्सा लेंगे। बीजेपी का CAA को लेकर अभियान 20 दिनों तक चलेगा। बीजेपी देश भर में एक हजार रैलियों का कार्यक्रम करेगी, साथ ही 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी ,रैलियां और बुद्धिजीवी सम्मेलन भी किए जाएंगे।

