ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध होे रहा है, तो दूसरी तरफ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी ने वाराणसी में CAA और NRC के मुद्दे पर विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए हमला बोला।
देश में हिंसा का अधिकार नहीं
इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी को पता नहीं कि NRC, CAA और जीएसटी क्या है? राहुल गांधी को कौन पंडित ट्यूशन दे रहा है, पता नहीं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को पहले चीजों को समझना चाहिए तब सड़क पर आना चाहिए।
विपक्षियों को लिया आड़े हाथों
किशन रेड्डी ने कहा कि नौजवान हिंसा नहीं चाहता क्योंकि कोई भी इसे पसंद नहीं करता,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव देश को गुमराह कर रहे हैं।

