ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के लेग स्पिनर दानिश कनेरिया के साथ भेदभाव का मामला इन दिनों लगातार बढ़ता ही जा रहा है | हाल ही में पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दानिश कनेरिया के साथ होने वाले भेदभाव की बात कही थी | तो वहीं अब इस मामले ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है | इस पर कई दिग्गज क्रिकेटर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है |
इस मुद्दे को लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी बयान दिया है | उन्होंने कहा कि दानिश कनेरिया के साथ कभी भेदभाव नहीं हुआ | हमने मुसलमान खिलाड़ी को छोड़ कर हिन्दू खिलाड़ी को टीम में जगह दी | साथ ही उन्होंने कहा कि ‘दानिश कनेरिया ने ज्यादातर मेरी ही कप्तानी में क्रिकेट खेला | टीम में कभी किसी खिलाड़ी ने कनेरिया के साथ भेदभाव नहीं किया |
इंजमाम उल हक का कहना है कि मुश्ताक अहमद को मेरी ही कप्तानी में टीम से हटाया गया | उनकी जगह हमने दिनेश कनेरिया को मौका दिया | बल्कि मुश्ताक अहमद मेरा बचप्पन का दोस्त था | हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं था कि जो नमाज पड़ता है उसी को टीम में जगह मिले |
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने मामले को लेकर बयान देते हुए कहा कि भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में हम हिंदू खिलाड़ियों के साथ खाना खाते थे | खिलाड़ी एक दूसरे के कमरे में जा कर हंसी मजाक भी करते थे | मैने कभी नहीं देखा कि कभी किसी खिलाड़ी ने एक दूसरे से गलत व्यवहार किया हो | पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दिल इतना छोटा नहीं है की हम इस तरह की हरकत करें | हम हर किसी के लिए अपने दिल में जगह देते हैं |
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दानिश कनेरिया के भेदभाव मामले पर खुलासा किया था अब वो भी बढ़ते मामले को देखकर U -Turn लेते नजर आ रहे है | उन्होंने नए वीडियो जारी करते हुए कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है | पाकिस्तान में हिंदू खिलाड़ियों के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है |





