बात इस सीजन की करें तो, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बीच नज़दीकियां खूब चर्चाएं बटौर रही हैं। ऐसे में पारस की रियल लाइफ़ गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को मीडिया के सामने आना पड़ा। आकांक्षा ने मीडिया से बात करते हुए अपनी नाख़ुशी ज़ाहिर की। हालांकि वो इस मामले में अभी किसी निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंची हैं और पारस के बाहर आने तक पहुंचना भी नहीं चाहतीं।
सीज़न 11 में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का प्यार भी खूब चर्चाओं में रहा। लेकिन बंदगी के पिता ने उनके प्यार पर नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि शो के बाद भी पुनीश और बंदगी के बीच रिश्ते अच्छे ही रहे।
सीज़न 7 में गौहर खान और कुशाल टंडन के रिलेशनशिप ने ख़ूब फुटेज बटोरा। एक टास्क के दौरान कुशाल टंडन ने गौहर से अपने इज़हारे-इश्क़ किया।
शो से निकलने के बाद दोनों क़रीब सालभर रिलेशनशिप में रहे और फिर अलग हो गए।





