महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार आज, क्या अजित पवार बनेंगे उपमुख्यमंत्री ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में हो रहे सियासी उथल पुथल के बीच आज उद्धव ठाकरे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, जिसको लेकर पार्टी की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में हो रहे सियासी उथल पुथल के बीच आज उद्धव ठाकरे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, जिसको लेकर पार्टी की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अजित पवार होंगे उपमुख्यमंत्री

वहीं कहा जा रहा है कि आज इस मंत्रिमंडल विस्तार में एनसीपी के अजित पवार एक बार फिर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बतादें महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना की गठबंधन की सरकार है

शिवसेना की तरफ से ये हो सकते हैं मंत्री

महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल विस्तार में ये मंत्री हो सकते हैं, शिवसेना से आदित्य ठाकरे,शंभुराज देसाई, येदगाउकर, संजय राठौड़, गुलाब पाटिल, दादा भूसेउदय सामंत, अब्दुल सत्तार, शंकर गडख, अनिल परब, और  संदीपन भूमरे, को मंत्री बनाया जा सकता है।

एनसीपी से कौन होगा मंत्री

एनसीपी से धरमराव अत्रम, हसन मुशरीफ, अनिल देशमुख,राजेश टोपे, नवाब मलिक, संग्राम जगतप, अदिति तटकरे और राजू शेट्टी को मंत्री बनाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *