Fraud: हरियाणा के मंत्री से गृह मंत्रालय के अधिकारी बन मांगे 3 करोड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो ऐसे लोगों को पकड़ा है जो गृह मंत्रालय के फर्जी अधिकारी के तौर पर काम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो ऐसे लोगों को पकड़ा है जो गृह मंत्रालय के फर्जी अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे। दोनों एक केंद्रीय मंत्री के नाम पर हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह से पैसा उगाही की कोशिश में लगे हुए थे। पकड़ गए दोनों लोगों का नाम उपकार सिंह और जगतार सिंह है।

 

फर्जीवाड़े में संलिप्त अपराधियों के हौसले किस कदर बढ़े हुए हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंत्रियों को निशाना बनाने की भी कोशिश हो रही है। एक ऐसा ही मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *