ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अगले साल के लिए घोषित सरकारी अवकाश की सूची जारी की है, लेकिन इस बार इस सूची में से जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की जयंती और शहीद दिवस को हटा दिया है, सिर्फ 26 अक्टूबर यानी विलय दिवस को इसमें शामिल किया गया है।
बात अगर जम्मू-कश्मीर में 2020 की छुट्टियां कि करें तो इस बार 7 सरकारी छुट्टियां मनाई जाएंगी, ये सूची देर रात सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव जी एल शर्मा की ओर से जारी कि गई है। छुट्टियों के अलावा 46 और छुट्टियां शामिल हैं,जम्मू की तीन छुट्टियां, कश्मीर क्षेत्र की चार, और आठ स्थानीय छुट्टियां ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं।

