हरियाणा में ठंड का रेड अलर्ट, 0.3 डिग्री तक पहुंचा पारा

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पर इस बार शिमला से भी ज्यादा ठंडा मौसम हो गया…

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पर इस बार शिमला से भी ज्यादा ठंडा मौसम हो गया है। हिसार में पारा 0.3 पहुंच गया है।

हिसार के अलावा सिरसा में भी कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में ही दुबकने को मजबूर कर दिया है। वहीं शीतलहर ने पूरे प्रदेश में लोगों को कपकम्पा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही इस कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि 31 दिसंबर को बादल के साथ बूंदाबांदी की संभावना है लेकिन फिर इसके बाद धुंध और ठंड बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *