ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से परेशान है, दिल्ली में लगातार कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है, बतादें आज यानी शनिवार को दिल्ली के लोधी में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.7 डिग्री पर पहुंच गया जिसने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यही नहीं सुबह 6 बजे तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके बाद इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से लो विजिबिलिटी के कारण 4 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है।
साथ ही कोहरे के चलते ट्रेनों पर भी असर पड़ा है तो कई ट्रेनों देरी से चल रही हैं। पहाड़ों पर तापमान माइनस 20 से माइनस 30 डिग्री न्यूनतम है, कश्मीर और हिमाचल में भीषण बर्फबारी हो रही है।


