दिल्ली: कबाड़ गोदाम में लगी आग, 40 लोगों का रेस्क्यू !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की राजधानी दिल्ली में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ताजा मामला दिल्ली के कृष्णा नगर से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की राजधानी दिल्ली में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ताजा मामला दिल्ली के कृष्णा नगर से सामने आया है। जहां पर कबाड़ के गोदाम में रात 2 बजे आग लग गई।

आग लगने के बाद दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और 40 लोगों को रेस्कयू  किया। फिलहाल आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। तो दूसरी तरफ दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

इससे पहले 23 दिसंबर को एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई थी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। और उससे पहले अनाज मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत में आग लग गई थी। जिसमें 43 लोगों की मौत हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *