ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के वीर सपूतों में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कौन नहीं जानता। मराठा गौरव कहे जाने वाले छत्रपति शिवाजी का इतिहास बचपन से ही पढ़ाया और सिखाया जाता है। लेकिन पानीपत नगर निगम प्रशासन ने छत्रपति शिवाजी महाराज को पहचानने में बड़ी भूल कर दी। जिसके चलते मराठा समाज के लोगों में काफी रोष है।
दरअसल निगम प्रशासन द्वारा किले के नीचे छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति लगाई गई थी। मूर्ति का अनावरण होता इससे पहले ही मराठा समाज के लोगों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यह मूर्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की है ही नहीं। मराठा समाज ने अब निगम से इस मूर्ति को बदलने की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले में मेयर अवनीत कौर ने कहा कि उन्हें तो इसके बारे में पता ही नहीं है।

