…जब देखते ही देखते धू-धू कर जल उठी आई-20 कार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दादरी शहर के रावलधी-भिवानी बाइपास पर उस समय हड़कंप मच गया जब आई-20 कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दादरी शहर के रावलधी-भिवानी बाइपास पर उस समय हड़कंप मच गया जब आई-20 कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और गाड़ी राख में तबदील हो गई। fire

गनीमत रही कि, इस हादसे में चालक की जान बच गई। कार चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली। दरअसल, रोहतक निवासी विजयपाल अपनी आई-20 कार लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान रावलधी-भिवानी बाइपास के पास अचानक कार में आग लग गई। कार चालक ने कार से उतरकर आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। लेकिन फायरब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *