ओवैसी का मोदी-शाह पर हमला, कहा NPR और NRC पर बोला झूठ!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: NPR, NRC और CAA पर विपक्ष लगातार पीएम मोदी और बीजेपी सरकार को घेरने में लगा हुआ है। कभी कांग्रेस तो कभी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: NPR, NRC और CAA पर विपक्ष लगातार पीएम मोदी और बीजेपी सरकार को घेरने में लगा हुआ है। कभी कांग्रेस तो कभी सपा,बसपा, किसी भी हाल में NPR, NRC और CAA के मुद्दे को भुनाने में जुटे हुए हैं वहीं अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी पीएम मोदी और शाह पर बड़ा हमला बोला है।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार NPR, के जरिए NRC लागू कराने की तैयारी में है। पीएम मोदी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झूठ बोला था, जब उन्होंने संसद को सूचित किया था कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी NRC को लागू किया जाएगा। या फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश को गुमराह कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *