…जब हुआ था भारत के न्यूक्लियर प्लांट पर साइबर अटैक !

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज – क्या आप जानते हैं कि भारत के न्यूक्लियर फैसिलिटी पाँवर प्लांट पर एक बार साइबर अटैक हुआ था। हालांकि इस मैलवेयर अटेक से सिर्फ यूजर…

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज – क्या आप जानते हैं कि भारत के न्यूक्लियर फैसिलिटी पाँवर प्लांट पर एक बार साइबर अटैक हुआ था। हालांकि इस मैलवेयर अटेक से सिर्फ यूजर के पर्सनल कंम्यूटर को ही नुकसान पहुंचा था। लेकिन इस साइबर अटैक से सभी की सांसे थम गई थी।

कोर सिस्टम्स इंटरनेट से अलग था

बताया जाता है कि कुडनकुलम न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर मैलवेयर अटैक हुआ था और इस मैलवेयर अटेक में यूजर के पर्सनल कंम्यूटर को ही नुकसान पहुंचा था क्योंकि न्यूक्लियरप्लांट का कोर सिस्टम्स इंटरनेट से अलग था।

अटैक ने काफी महत्वपूर्ण चीजों को नुकसान पहुंचाया

इस बात की जानकारी खुद साइबर सिक्यॉरिटी ऐनालिस्ट पुखराज सिंह ने ट्वीट कर दी था। उन्होंने बताया कि,केएनपीपी में साइबर हमला हुआ है जिससे डोमेन कंट्रोलर लेवल का एक्सेस किया जा सकता है, यही नहीं पुखराज सिंह ने ये भी बताया कि मैलवेयर अटैक ने काफी महत्वपूर्ण चीजों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। लेकिन कोर सिस्टम्स इंटरनेट से अलग होने के कारण ये संभव नहीं हो पाया।

साइबर अटैक विदेश से होने की आशंका 

वहीं पुखराज सिंह ने बताया कि, ये साइबर अटैक विदेश से होने की आशंका पहले ही जताई गई थी। जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना का पता लगाया गया है। जांच में साइबर सिक्यॉरिटी फर्म कैसपर्सकी ने पाया कि ये मैलवेयर डीट्रैक है, जो नॉर्थ कोरिया से जुड़ा हुआ था।


इंटरनेट से कनेक्टेड नहीं होने से बची जानकारी 
न्यूक्लियर प्लांट्स के कोर सिस्टम बहुत कम ही इंटरनेट से कनेक्टेड होते हैं। हालांकि नॉर्थ कोरिया जैसे देश एडमिन और आईटी सिस्टम्स को निशाना बनाकर एक्सेस करने और जानकारियां चुराने की कोशिश करते रहते हैं।

PPPPPPPPPP

पहले भी किया था स्टक्सनेट नाम के वायरस ने हमला

बतादें पिछले साल ही ईरान के एक न्यूक्लियर प्लांट पर स्टक्सनेट नाम के वायरस से हमला किया गया था। इस हमले का आरोप इजरायल और अमेरिका पर लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *