ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: हिसार से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक पति ने घरेलू कलह के चलते तेजधार हथियार से अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। घटना आजाद नगर इलाके की है।
फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि पति ने घरेलू कलह के चलते पत्नी और बेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतारा है। फिलहाल पता लगाने की कोशिश की जाएगी की कहीं हत्या के पीछे कोई और कारण तो नहीं है। पुलिस लगातार मामले की जांच करने में जुट गई है।

