ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज नागरिकता संशोधन एक्ट CAA के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध हो रहा है वहीं अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि,मुर्शिदाबाद हिंसा के दौरान जो ‘5 लोग गिरफ्तार हुए हैं वह बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। ये आरोपी लुंगी-टोपी पहनकर पत्थरबाजी कर रहे थे। उसी वक्त स्थानीय लोगों ने इन पत्थरबाज बीजेपी कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
इससे पहले CAA का पश्चिम बंगाल के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मुर्शिदाबाद के सागरदीघी इलाके में महिषासुर स्टेशन पर तोड़फोड़ की थी, जिसको लेकर सीएम ममता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, ‘मैं सब लोगों से अपील करती हूं कि प्रदर्शन शांतिपूर्वक करें।

