व्यक्ति की गोलियां मारकर की थी हत्या, अब पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ में 2 दिन पहले एक व्यक्ति की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को…

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ में 2 दिन पहले एक व्यक्ति की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों की पहचान टांडाहेडी गांव निवासी नीरज और आकाश के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है और उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई चोरी की वैगनार कार और अवैध हथियार बरामद किया है।

आरोपियों को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी और उनके रिमांड की अपील की जाएगी। बहादुरगढ़ के डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले टांडाहेड़ी गांव निवासी वीरपाल की डाबोदा गांव के चौक के पास सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे की वजह जमीनी रंजिश बताई जा रही है।

arrest3

वहीं, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा भी हुआ है। आरोपी आकाश इससे पहले चोरी और हथियारों के बल पर कार और मोटरसाइकिल छीनने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है और अब भी उसने एक मोटरसाइकिल और एक वैगनार कार अपने दोस्तों के साथ मिलकर छीनी है। उन्होंने चोरी की वैगनार कार को वारदात में प्रयोग किया और दोनों आरोपियों ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। वीरपाल की हत्या को अंजाम देते ही आरोपी फरार हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *