ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्यमंत्री अनूप धानक भिवानी पहुंचे, यहां उन्होंने पहली कष्ट निवारण समिति की बैठक भी ली। इस दौरान राज्यमंत्री अनूप धानक ने लोगों की समस्याएं भी सुनी।

इस दौरान मंत्री अनूप धानक ने कहा कि, करीब 15 परिवारों की समस्या का मौके पर ही निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग में श्रमिकों को पंजीकरण करवाने में जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उसे दूर किया जायेगा।
