CAB पर बोले राज्यपाल, भड़काऊ कार्य करने से बचें ममता !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने CAB पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली करने के निर्णय पर कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यंत्री को असंवैधानिक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने CAB पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली करने के निर्णय पर कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यंत्री को असंवैधानिक और भड़काऊ कार्य करने से बचना चाहिए, यही नहीं ममता सरकार की आलोचना करते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि,मुख्यमंत्री को राज्य में स्थिति बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए, जहां पिछले तीन दिनों से कानून को लेकर प्रदर्शन हिंसक हो गया है। बतादें ममता बनर्जी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक रैली में हिस्सा लेने वाली हैं। उन्होंने लोगों से भी रैली में शामिल होने की अपील की है

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं बेहद दुखी हूं कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली का आह्वान किया है।

जानकारी के मुताबिक इससे पहले सीएम बनर्जी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक ट्विट किया था, जिसमें उन्होंने CAB को तत्काल रद्द करने की मांग करते हुए कहा था कि, अगले तीन दिनों तक राज्य भर में विरोध रैली करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *