हरियाणा में 5 दिनों तक कोहरे की चादर, 20- 21 को बारिश की संभावना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अगले पांच दिनों तक ठंड और अधिक बढ़ जाएगी, इसके साथ ही आने वाले पांच दिनों में धुंध भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अगले पांच दिनों तक ठंड और अधिक बढ़ जाएगी, इसके साथ ही आने वाले पांच दिनों में धुंध भी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिन बाद फिर से हरियाणा के ऊपर से पश्चिम विक्षोभ गुजरेगा, जिस कारण 20 – 21 को बारिश होगी और बाद में ठंड बढ़ जाएगी।

winter

बता दें कि बढ़ती ठंड और कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव करने के लिए हरियाणा पुलिस ने भी सड़क नियमों को लेकर दिशा- निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने सुझाव दिया है कि धुंध में दूर सफर करना टाल दें और लोकल सफर में भी वाहन की लाइट का इस्तेमाल करें। हो सके तो घने कोहरे में अपने वाहन को लेकर घर से न निकलें क्योंकि इसी कोहरे के कारण प्रदेश में अधिक हादसे हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *