ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। अब हर जगह पर सुबह सुबह धुंध छाई रही है वहीं ठिठुरन भी बढ़ गई है। शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद अब सोमवार के दिन धुंध और ठंड से लोगों को ठिठुरना पड़ सकता है।

हरियाणा के लगभग सभी जगहों पर वीरवार और शुक्रवार को बारिश होती रही। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई जिससे अचानक से मौसम ठंडा हो गया है। तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है। अब इस बारिश के बाद अगले तीन चार दिनों तक धुंध और ठंड का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। हालांकि चार-पांच दिनों के बाद फिर से बारिश के आसार हैं।
