ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक लकड़ी के गोदाम में आज सुबह 5 बजे आग लग गई, जिसके कारण लाखों का माल जल कर खाक हो गया, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
वहीं मौके पर पहुंची दमकल की 21 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी है। हालांकि सुबह 11 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया और दमकल की गाड़ियां अब भी मौके पर मौजूद हैं टीम का राहत बचाव कार्य जारी है।
जानकारी देते हुए दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन आग प्लाईवुड फैक्ट्री के सामने स्थित बल्ब की एक फैक्ट्री तक फैल गई है आग लगातार फैलती जा रही है। बतादें इससे पहले दिल्ली में रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी की एक इमारत में चल रही फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से 43 मजदूरों की जान चली गई थी।


