गृह मंत्री अनिल विज के ‘Tea- Point’ पर पहुंचा बॉलीवुड का ये मशहूर कलाकार, बचपन की यांदे की ताजा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड के मशहूर कलाकार और फिल्म निर्देशक परीक्षित साहनी अंबाला छावनी सदर बाजार में गृह मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड के मशहूर कलाकार और फिल्म निर्देशक परीक्षित साहनी अंबाला छावनी सदर बाजार में गृह मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे। साहनी विज से उस टी पवाइन्ट पर पहुंचे जहां रोजाना अनिल विज सुबह- सुबह चाय पिने जाते हैं। विज के साथ चाय पीने के बाद उन्होंने बचपन की यादें भी ताजा की। अंबाला के विकास से गदगद साहनी ने अपनी फिल्म की शूटिंग हरियाणा में करने की इच्छा भी जाहिर की है।

vij 1

आपको बता दें कि वैसे तो गृह मंत्री अनिल विज का अंदाज काफी प्रसिद्ध है, लेकिन उनका टी पॉइंट भी काफी मशूहर हैं क्यूंकि अनिल विज आम आदमी से गृह मंत्री तक के सफर तक पहुंचे, लेकिन सुबह की चाय पिने अनिल विज इस जगह पर ही आते हैं। अनिल विज के इस टी पॉइंट पर उनके साथ चाय पिने की इच्छा बड़े- बड़े नेता भी रखते हैं। आज इसी टी पॉइंट पर अनिल विज से मिलने हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार और फिल्म निर्देशक परीक्षित साहनी पहुंचे।

vij 2

उन्होंने ना सिर्फ अनिल विज के साथ चाय भी बल्कि उनके साथ अपनी बचपन की यादें भी सांझा की। मीडिया से बातचीत करते हुए परीक्षित साहनी ने कहा कि वो कई सालों बाद अंबाला आए हैं, लेकिन जिस तरीके का विकास उन्होंने अंबाला में देखा है उसे देखकर वह गदगद हैं। उन्होंने इच्छा जताई कि भविष्य में वो अपनी फिल्म की शूटिंग हरियाणा और चंडीगढ़ में कर सकते हैं। जिसके लिए वो अनिल विज के माध्यम से मुख्यमंत्री से मुलाकात भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *