ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रानू मंडल को आज कौन नहीं जानता, उनका आवाज ही अब उनकी पहचान बन चुकी है। हिमेश रेशमिया की फिल्म में उन्होंने कई गाने गाए हैं। स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू रातों-रात स्टार बन गई। वहीं, अब कुछ ऐसा हो गया है कि हिमेश रेशमिया, रानू मंडल पर सवाल करने पर गुस्से से लाल हो गए।

दरअसल, हिमेश मुंबई की एक ईवेंट में लाइन परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। वहां जब पत्रकारों ने उनसे रानू को लेकर कोई सवाल किया तो, हिमेश तुरंत बोल पड़े कि, मैं उनका मैनेजर नहीं हूं। जो आप उनके बारे में मुझसे पूछ रहे हैं। हिमेश ने कहा कि ‘इंडस्ट्री में ब्रेक मैंने सिर्फ रानू को नहीं, बल्कि कई सारे स्टार्स को दिया है।
