ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत के दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बीटेक फस्ट ईयर के छात्र अंकित ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले का खुलासा तब हुआ, जब उसके दोस्त कमरे का दरवाजा खुलवाने पहुंचे, तो अंकित का शव पंखे पर लटका हुआ मिला।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया और मामले की जांच करने में जुट गई है।

