दिल्ली का ‘Most Wanted’ अपराधी हरियाणा पुलिस ने सोनीपत में दबोचा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली पुलिस के एक मोस्टवांटेड अपराधी को हरियाणा पुलिस ने सोनीपत से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली पुलिस के एक मोस्टवांटेड अपराधी को हरियाणा पुलिस ने सोनीपत से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 देसी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया हुआ था।

Crime

इस मामले को लेकर पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनीपत के ललहेड़ी निवासी मोनू के रूप में हुई है। वो दिल्ली पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला करने के बाद फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वो हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण और शस्त्र अधिनयम संबंधित धाराओं के कुल 18 मामलों में शामिल था। अब आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर सोनीपत से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *