क्या आपको पता है फांसी देने से पहले जल्लाद मुजरिम के कान में क्या बोलता है ?

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आपने कई ऐसी फिल्में देखी होंगी, जहां आरोपी को फांसी दी जाती है। लेकिन क्या कभी ये ध्यान दिया है कि, फांसी…

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आपने कई ऐसी फिल्में देखी होंगी, जहां आरोपी को फांसी दी जाती है। लेकिन क्या कभी ये ध्यान दिया है कि, फांसी देने से पहले जल्लाद मुजरिम के कानों में कुछ कहता है। शायद ये कुछ ही लोगों को पता होगा कि आखिरकार जल्लाद क्या कहता है मुजरिम के कानों में।

hanging up

भारतीय दंड संहिता के तहत सजा ए मौत के रुप में भारत में फांसी की सजा सुनाई जाती है। इसमें जल्लाद मुजरिम के सिर पर काला चोगा ढ़ककर उसे फांसी का फंदा पहनाता है।जैसे कि फांसी का फंदा, फांसी देने का समय, फांसी की प्रकिया आदि पहले से ही तय होते हैं। जल्लाद एक सरकारी मुलाजिम होता है जो दिल पर पत्थर रखकर यह काम करता है।

यही वजह है कि फांसी देने के कुछ देर पहले वह अपराधी के कान में यह कहता है कि भाई मुझे माफ कर देना, मैं तो एक सरकारी कर्मचारी हूं। कानून के हाथों मजबूर हूं। इसके बाद अगर मुजरिम हिंदू है तो वह उसे राम राम बोलता है। वही अगर मुस्लिम है तो वह उसे आखिरी दफा सलाम करता है। साथ ही जल्लाद कहता है कि मैं तो सरकार के हुक्म का गुलाम हूं, इसलिए जानबूझकर तुम्हें मौत नहीं दे रहा हूं। बस इतना कहते ही वह फांसी का फंदा खींच देता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *