सड़क हादसे में हुई थी महिला और 2 बच्चों की मौत, पति बोला चरित्र पर था शक इसलिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के रोझावाली में हुए सड़क हादसे को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जांच के बाद बताया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के रोझावाली में हुए सड़क हादसे को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जांच के बाद बताया है कि महिला और 2 बच्चों की मौत नहीं, बल्कि महिला के पति ने ही उनका मर्डर किया था। आरोपी पति ने पत्नी के चरित्र पर शक करने के चलते उनकी हत्या की थी और मामले को सड़क हादसे का रूप दिया था।

murder

बता दें कि चार दिनों पहले ही खबर मिली थी कि गांव रोझावाली के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार महिला और दो बच्चों की मौत हो गई थी। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और अब मामले में खुलासा करते हुए बताया है कि पति की ही सोची समझी साजिश थी और उसी ने पत्नी के चरित्र पर शक करके महिला और बच्चों की हत्या की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *