ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संगरूर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रक और स्कॉर्पियो कार की भीषण टक्कर में भारतीय वायुसेना के दो जवानों की मौत हो गई, जिनमें से एक हरियाणा का रहने वाला था। दोनों ही राजस्थान के बाड़मेड़ में सेवारत थे। हादसा पंजाब के सुनाम में हाईवे पर गांव संजूमा के पास हुआ। हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान गांव मर्दखेड़ा निवासी 30 वर्षीय कमलदीप सिंह बराड़ और हरियाणा के जींद जिले के नरवाना के 22 वर्षीय चिराग नैन के रूप में हुई है।
हादसे में कमलदीप का चचेरा भाई और दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में पंचकूला दाखिल करवाया गया है। हादसे में एक अन्य नौजवान को भी गंभीर चोटें आई हैं, जो पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन है। बता दें कि टक्कर इतनी भयानक थी कि जोरदार धमाका हुआ और स्कार्पियो टूट गई।

