ISRO ने अंतरिक्ष में लगाया अर्द्धशतक, फिर रचा इतिहास

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी .इसरो. के लिए आज का दिन बेहद खास रहा, बतादें इसरो ने श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी .इसरो. के लिए आज का दिन बेहद खास रहा, बतादें इसरो ने श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लांचिंग पैड से आज दोपहर 3.25 बजे पीएसएलवी  सी-48 रॉकेट को लांच कर दिया। कल दोपहर बाद 4.40 बजे पीएसएलवी की उड़ान की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। बताया जा रहा है कि पीएसएलवी सी-48 रॉकेट ने अपनी इस उड़ान के साथ-साथ अंतरिक्ष  के अभियानों में अपना ‘अर्द्धशतक’ भी पूरा कर लिया है। साथ ही पीएसएलवी सी-48 रॉकेट श्रीहरिकोटा से छोड़े जाने वाला 75वां मिशन भी बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *