ऑनालइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार के एक स्कूल में शिक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोलने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल में चौथी क्लास की छात्रा को मुंह काला कर पूरे स्कूल में घुमाया गया। इस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग की एक टीम मंगलवार को स्कूल में पहुंची। मगर टीम को स्कूल पर ताला लगा हुआ मिला। जिसके बाद टीम लौट गई।
दरअसल, छह दिसंबर को शहर के निजी स्कूल में चौथी से छह विद्यार्षियों का मुंह काला करके उन्हें स्कूल में घुमाया गया था। इन विद्यार्थियों को टेस्ट में कम नंबर आने पर यह सजा दी गई थी। अगले दिन एक पीड़ित छात्रा की बहन ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद छात्रा के परिजन स्कूल में गए तो स्कूल प्रिंसिपल ने इनके साथ दुर्व्यवहार किया।
वहीम परिजनों ने मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की, जिसके बाद इस मामले में आरोपी प्रिंसिपल, चपरासी व शिक्षिका के खिलाफ जेजे एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


