ऑमलाइन डेस्क/लिविंंग इंडिया न्यूज: मध्यप्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक युवक ने एक ही मंडप में दो महिलाओं से शादी रचा दिया। ये अजीबोंगरीब मामला प्रदेश के भिंड जिले का है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बहन से शादी की और उसी मंडप में अपनी पत्नी से भी फिर से विवाह किया।
मिली जानकारी के अनुसार, भिंड जिले की मेहगांव जनपद के गुदावली गांव की महिला सरपंच विनीता के पति दिलीप ने एक ही मंडप के नीचे अपनी पत्नी विनीता और साली रचना से शादी की है। विनीता ने खुद अपने पति को शादी के लिए तैयार करवाया। इसकी वजह ये है कि, विनीता की तबीयत ठीक नहीं रहती और बच्चे छोटे- छोटे हैं, इसलिए उनकी देखभाल के लिए दूसरी शादी करना जरूरी था।
वहीं इस अनोखा शादी में जयमाल के स्टेज पर भी दो दुल्हनें थीं। एक विनीता और दूसरी रचना। दिलीप ने दोनों को गले में माला पहनाई और रचना को पत्नी के रूप में स्वीकार किया।


