ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा बीजेपी को जल्द ही नया प्रदेशाध्यक्ष मिलने वाला है। फतेहाबाद में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी श्रीनिवास गोयल ने कहा कि, हरियाणा को 15 फरवरी तक बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।
साथ ही बताया कि सुभाष बरनाला भी दोबारा से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं, अगर बीजेपी के नियमों की बात करें तो एक व्यक्ति के दो बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उसको तीसरी बार प्रदेश अध्यक्षनहीं बना सकते, लेकिन सुभाष बराला अभी तक डेढ़ बार ही प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।
श्रीनिवास गोयल ने आगे कहा कि, चुनाव प्रक्रिया में पहले बूथ समिति के अध्यक्ष बनाए जाएंगे और बूथ के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। मंडल अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि के साथ मिलकर जिला अध्यक्ष का चुनाव करेगा।


