ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज – दिल्ली में फिल्मीस्तिान के पास हुए हादसे में 43 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और 53 लोग घायल हो गए थे। ये हादसा एक इमारत में चल रही फैक्ट्री में आग लगने के कारण हुआ था, जिसके बाद अब डीएमसी के कई बड़े अफसरों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब अग्निकांड के बाद अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
दोषी अधिकारियों की सूची तैयार
वहीं दोषी अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है यही नहीं अब इस मामले की उच्चस्तरीय जांच भी कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए गए अफसरों का निलंबन और बर्खास्तगी की जाएगा । बतादें दिल्ली में बड़ी संख्या में अवैध फैक्ट्रियां संचालित की जा रही है, इन फैक्ट्रियों की संख्या हजारों में है.

