ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी का नाम ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले लोगों में तो शुमार है ही। सोशल मीडिया पर उनके हाथों एक और उपलब्धि लगी है। जी हां, उनका एक ट्वीट गोल्डन ट्वीट बन गया है। दरअसल, माइक्रो ब्लाॉगिंग साइट ट्विटर ने ट्वीटर ऑफ द ईयर डेटा जारी किया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को भी जगह मिली है।
सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत
Together we grow.
Together we prosper.
Together we will build a strong and inclusive India.
India wins yet again! #VijayiBharat
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2019
जारी रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ के ट्वीट को भारत का गोल्डन ट्वीट 2019 बताया गया है। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने ये ट्वीट किया था। इसे 420,000 लाइक और 117,100 बार रीट्वीट किया गया है।
