नागरिकता बिल पर क्या बोले उद्धव ठाकरे, जानिए पूरी खबर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है सोमवार को लोकसभा में पास होने के बाद कल इस पर राज्‍यसभा में चर्चा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है सोमवार को लोकसभा में पास होने के बाद कल इस पर राज्‍यसभा में चर्चा की जाएगी, बताया जा रहा है कि राज्‍यसभा में इस बिल पर चर्चा करने के लिए 6 घंटे तक का वक्त दिया गया है, चर्चा दोपहर के 2 बजे से शुरू होगी।

कल होगी 6 घंटे तक बिल पर चर्चा

इस बीच महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्रीय ग्रह मंत्री से हमने कुछ सवाल किए है, लेकिन अभी-तक गृह मंत्री अमित शाह ने शिवसेना के सवालों को जवाब नहीं दिया है,वही सीएम ठाकरे ने कहा कि राज्यसभा में बिल पर विस्तार से चर्चा करनी चाहिए, ठाकरे ने कहा कि ‘किसे अच्छा लगेगा बुरा लगेगा इससे शिवसेना की भूमिका तय नहीं होगी। बीजेपी जो करती है वह देशहित और उसका विरोध करने वाले देशद्रोही ? होते हैं इस भ्रम से हमें बाहर आना चाहिए।

प्याज और महंगाई से ध्यान भटाकाने की कोशिश

सीएम ठाकरे ने कहा, कई देशों से आए पीड़ित लोगों को आप लीजिए, केंद्र सरकार दूसरे अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने लगी है, प्याज और महंगाई आवश्यक वस्तु की कमी जैसे विषयों सें ध्यान भटाकाने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *