ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अब जल्द ही आपकी जेब पर खासा असर पड़ने वाला है, क्योंकि सरकार जीएसटी रेट्स बढ़ाने की तैयारी कर रही है। जी हां, GST कलेक्शन बढ़ाने के लिए आज दिल्ली में केंद्र और राज्यों के अधिकारियों के बीच बैठक हो रही है। इसमें जीएसटी दरें बढ़ाने और मौजूदा जीएसटी स्लैब में बदलाव के सुझाव पर विचार किया जाना है।
इन चीजों के रेट्स बढ़ेंगे
संभावना जताई जा रही है कि, रॉ सिल्क, लग्जरी हेल्थकेयर,ब्रांडेड सीरियल्स, पिज्जा, रेस्टोरेंट, क्रूज शिपिंग, प्रिंट एडवरटाइजिंग, एसी ट्रेन टिकट्स हाई वैल्यूम होम लीजिंग, ऑलिव ऑयल जैसे दर्जनों ऐसी चीजों के रेट में बदलाव पर चर्चा की जा रही है. यानी इनकी दरों में बढ़ोतरी करके जीएसटी राजस्व बढ़ाने पर विचार हो रहा है।

