ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। जी हां, कपिल शर्मा अब पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटी को जन्म दिया है। कपिल शर्मा ने यह जानकारी अपने ऑफिसियल ट्वीटर अकॉउंट पर दी है| सोशल मीडिया पर मानों बधाईयों की बाढ़ ही आ गई हो।
Blessed to have a baby girl 🤗 need ur blessings 🙏 love u all ❤️ jai mata di 🙏
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) December 9, 2019
कपिल ने मंगलवार सुबह ट्वीट करके लिखा- बेबी गर्ल का जन्म हुआ है। आपका आशीर्वाद चाहिए। जय माता दी। कपिल के पापा बनने पर सबसे पहले गुरु रंधावा ने बधाई दी। उन्होंने लिखा कि पाजी बधाई हो। अब मैं आधिकारिक तौर पर चाचा बन गया हूं। कीकू शारदा ने बधाई देते हुए लिखा कि बेहद ख़ुश हूं।
