निर्भया गैंगरेप का आरोपी विनय शर्मा, तिहाड़ जेल शिफ्ट !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: निर्भया गैंगरेप के आरोपी विनय शर्मा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है, इससे पहले विनय मंडोली जेल में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: निर्भया गैंगरेप के आरोपी विनय शर्मा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है, इससे पहले विनय मंडोली जेल में बंद था। 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया कांड के चार आरोपियों को फांसी की सज़ा सुनाई गई थी। जिसके बाद चार में से तीन आरोपी पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद है, वहीं अब निर्भया कांड के चौथे आरोपी विनय शर्मा को भी तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है।

16 दिसंबर 2012 को हुआ था निर्भया कांड़

बतादें अभी कुछ दिन पहले ही हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार पर बवाल मचा हुआ है, इस बीच 16 दिसंबर भी आ रही है, जब दरिंदों ने निर्भया कांड़ को अंजाम दिया था।  इन सब के बीच तिहाड़ जेल में हलचल मचना शुुरु हो गई है।

16 दिसंबर 2012 निर्भया कांड़ के गुनहगारों के नाम

निर्भया कांड के चार आरोपी है, विनय शर्मा, मुकेश, पवन और अक्षय इन सभी को जघन्य अपराध के आरोप में निचली अदालत ने फांसी की सज़ा सुनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *