….ठांय ठांय एनकाउंटर के बाद, तेलंगाना पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हैदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर में लेडी डॉक्टर (बदला हुआ नाम) दिशा से गैंगरेप के चारों आरोप‍ियों को ढेर कर दिया। वहीं अब एनकाउंटर स्थल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हैदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर में लेडी डॉक्टर (बदला हुआ नाम) दिशा से गैंगरेप के चारों आरोप‍ियों को ढेर कर दिया। वहीं अब एनकाउंटर स्थल से आरोपियों के शवों को हटा लिया गया है। जिसके बाद तेलंगाना पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर वी. सी. सज्जनर ने  बताया कि वह उस क्षेत्र में सबूत इकट्ठे करने के लिए गए थे, लेकिन इस दौरान आरोपियों ने पुलिस से हथियार छीनकर उन पर हमला कर दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने क्या बताया जानिए 

पुलिस ने कहा कि हम इस जगह पर महिला डॉक्टर का फोन, पावरबैंक, घड़ी इकट्ठा करने के लिए आए थे, जब यहां पर पहुंचे तो चारों आरोपियों ने लकड़ी-पत्थर और धारधार हथियार से हमला किया,  पुलिस के हथियार भी छीन लिए, जब आरोपियों ने हथियार छीन लिए, तो पुलिस ने उनसे एनकाउंटर के लिए कहा लेकिन उन्होंने गोलीबारी जारी रखी, इसी जवाब में पुलिस ने फायरिंग की।

Gang rape

 

करीब 5-10 मिनट तक पुलिस ने फायरिंग की

करीब 5-10 मिनट तक पुलिस ने फायरिंग की जब फायरिंग रुकी तो चारों आरोपी मारे जा चुके थे, इस मुठभेड़ में दो पुलिसवालों को चोट भी आई है, पुलिसकर्मियों को गोली नहीं लगी है बल्कि सिर पर चोट आई है,  गौरतलब है कि हैदराबाद में उसी पुल के पास आज सुबह एनकाउंटर हुआ जहां पर दिशा का शव बरामद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *