ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक की जिला कोर्ट ने जाट आरक्षण आंदोलन में देशद्रोह की धाराओं के आरोपी कांग्रेस नेता प्रो. वीरेंद्र सिंह और उनके दो साथियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने तीनों ही आरोपियों को देशद्रोह के मामले में बरी कर दिया है।
शुक्रवार को एडीजे रितू वाई के बहल की कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी वीरेंद्र सिंह, जयदीप धनखड़ और कैप्टन मान सिंह को आरोपों से बरी कर दिया है।

