ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर में लेडी डॉक्टर (बदला हुआ नाम) दिशा से गैंगरेप के चारों आरोपियों को ढेर कर दिया। और अब एनकाउंटर स्थल से आरोपियों के शवों को हटा लिया गया है।
शवों को लेने से परिजनों का इनकार
वहीं अब खबर आ रही है कि, गैंगरेप के चारों आरोपियों के शवों को लेने से परिजनों ने साफ इनकार कर दिया है। जिसके बाद इन आरोपियों के शवों का अंतिम संस्कार हैदराबाद पुलिस कर सकती है। ये जानकरी तेलंगाना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

