ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फिल्म अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा को एक बड़ा सम्मान मिला है। यूनिसेफ के ‘डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। इस साल जून में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने 2019 के पुरस्कार विजेता के तौर पर चोपड़ा के नाम की घोषणा की थी।
BIG NEWS: @UNICEF Goodwill Ambassador @priyankachopra will receive the Danny Kaye Humanitarian Award at our #UNICEFSnowflake Ball this December! An incredible voice for children — including on her recent visit to Ethiopia.
More updates to come! pic.twitter.com/FyXvXVpZNR
— UNICEF USA (@UNICEFUSA) June 11, 2019
प्रियंका ने इस सम्मान के बाद कहा कि, ‘‘समाज सेवा अब कोई विकल्प नहीं रह गया है। समाज सेवा जीवन का एक माध्यम बन गया है। आगे कहा कि, मैंने उन अभियानों के साथ जुड़ना शुरू कर दिया, जिसे मैं बहुत महत्वपूर्ण मानती थी। मैं थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों और अन्य बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काम करने लगी और तभी मुझे एहसास हुआ कि मैं बहुत सारे बच्चों के साथ काम कर रही हूं। मेरी तत्कालीन प्रबंधक नताशा पाल ने मुझे बताया कि यूनिसेफ नाम का यह संगठन है और मुझे इसमें काम करना चाहिए।
