ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान जहां गरीबी की मार झेल रहा है, वहीं धीरे-धीरे अन्य देश भी पाकिस्तान का साथ छोड़ रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलियाई ने भी पाक को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की सरकार ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी द्विपक्षीय सहायता को खत्मकरने का फैसला किया है, जिसमें गरीब महिलाओं और लड़कियों की मदद के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल थी। 70 सालों से पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ये सहायता दे रहा था, लेकिन अब पाकिस्तान इन सेवाओं से वंचित हो जाएगा।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, ‘ऑस्ट्रेलिया, द्वारा सहायता राशि का प्रयोग प्रशांत महासागर की नई प्रतिबद्धताओं के लिए किया जाएगा। पाकिस्तान द्विपक्षीय सहायता कार्यक्रम 2019-20 में 1.9 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (एक अरब 99 करोड़ 68 लाख 80 हजार पाकिस्तानी रुपये) तक कम किया जाएगा। इसके बाद 2020-21 के दौरान इसे पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।

