पत्नी बोली- प्रेमी से मिलने नहीं दे रहा था पति, इसलिए की थी हत्या…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत में एक शख्स के ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस वारदात ने पति- पत्नी के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत में एक शख्स के ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस वारदात ने पति- पत्नी के रिश्ते को एक बार फिर से शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने पति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

murder

आपको बता दें कि 14 नवंबर को केजीपी के पास गगनदीप नाम के एक युवक का शव बरामद हुआ था। जिसमें पुलिस ने जांच की, तो पूछताछ में आरोपित पत्नी ने कबूल किया कि वो अपने प्रेमी से प्यार करती है और पति दोनों के बीच में आ रहा था। जिसके चलते उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी और पति की हत्या करवा दी। फिलहाल पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *